मोबाइल पर बजा सायरन अलर्ट। उत्तराखंड में 24 घंटे का मौसम खतरा, IMD की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। कई लोगों के मोबाइल पर अचानक तेज सायरन के साथ “Extremely Severe Alert” संदेश पहुंचा, जिससे हड़कंप मच गया।
यह अलर्ट भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा Cell Broadcast सिस्टम के जरिए भेजा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
इन जिलों में ज्यादा असर
- देहरादून
- उत्तरकाशी
- पिथौरागढ़
- चमोली
- रुद्रप्रयाग
- बागेश्वर
- चंपावत
इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली और भारी वर्षा का खतरा जताया गया है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के आसार हैं।
क्यों आया यह अलर्ट ?
यह संदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए Cell Broadcast सिस्टम के माध्यम से भेजा गया है, जिसका उद्देश्य आपदा के समय लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाना है।
अधिकारियों के अनुसार, यह एक टेस्ट अलर्ट भी हो सकता है ताकि भविष्य में वास्तविक आपदा के दौरान सिस्टम प्रभावी रूप से काम कर सके।
प्रशासन की अपील
लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और मोबाइल पर? आने वाले ऐसे अलर्ट को नजरअंदाज न करें।



