बड़ी कार्रवाई: देहरादून में GST की फर्जी फर्मों के जरिए कर चोरी करने वाला बिल्डर पकड़ा, 48 लाख जमा

बड़ी कार्रवाई: देहरादून में GST की फर्जी फर्मों के जरिए कर चोरी करने वाला बिल्डर पकड़ा, 48 लाख जमा

देहरादून। राज्य कर विभाग (स्टेट GST) ने कर चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए शहर के एक बिल्डर पर सख्त कार्रवाई की है।

जांच में सामने आया कि बिल्डर ने फर्जी फर्मों के जरिए खरीद दिखाकर अपनी टैक्स देनदारी कम करने की कोशिश की।

यह भी देखिये…

*वीडियो: आखिरी सांसों में लिया बड़ा फैसला, कई जिंदगियों को रोशन कर गए हरीश राणा*

*👉Please- Like, Comment, Share, Subscribe*

👇👇👇👇👇👇👇👇👇

राजपुर रोड स्थित कार्यालय पर विभागीय टीम ने छापा मारकर करीब तीन घंटे तक दस्तावेजों की गहन जांच की। यह कार्रवाई आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देश और संयुक्त आयुक्त, देहरादून संभाग के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा की गई।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि जिन फर्मों से खरीद दिखाई गई थी, उनमें से कई बंद हो चुकी थीं या उनका जीएसटी पंजीकरण पहले ही रद्द हो चुका था।

इससे स्पष्ट हुआ कि फर्जी बिलों के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत फायदा उठाया गया।

कार्रवाई में ठोस सबूत मिलने के बाद बिल्डर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए तुरंत 48 लाख रुपये जमा करा दिए। हालांकि विभाग का मानना है कि यह शुरुआती राशि है और जांच आगे बढ़ने पर कर चोरी का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

जांच दल का नेतृत्व कर रहे उपायुक्त विजय कुमार के अनुसार बिल्डर की सभी वित्तीय गतिविधियों और प्रोजेक्ट्स की विस्तार से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वास्तविक कर देनदारी तय की जाएगी।

विभाग ने संकेत दिए हैं कि शहर के अन्य बिल्डर भी रडार पर हैं और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

आयुक्त सोनिका ने स्पष्ट कहा कि कर चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सभी व्यापारियों को नियमों के अनुसार टैक्स जमा करने की चेतावनी दी है।