तुर्की ऑफिस विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट का अर्नब गोस्वामी-रिपब्लिक टीवी को समन, अंतरिम राहत से इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने मानहानि मामले में अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी को समन जारी किया है। यह मामला कांग्रेस द्वारा दायर किया गया,
जिसमें चैनल पर तुर्की में पार्टी का अंतरराष्ट्रीय कार्यालय होने का गलत दावा प्रसारित करने का आरोप है।
जस्टिस मिनी पुष्कर्णा की पीठ ने फिलहाल कोई अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया और 30 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
सुनवाई के दौरान कांग्रेस की ओर से कहा गया कि इस कथित गलत प्रसारण से पार्टी की छवि को लगातार नुकसान पहुंच रहा है।
मामला मई 2025 के एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जिसमें इस्तांबुल कांग्रेस सेंटर को कांग्रेस का अंतरराष्ट्रीय कार्यालय बताया गया था।
हालांकि, रिपब्लिक टीवी ने बाद में इसे तकनीकी त्रुटि बताते हुए सार्वजनिक माफी मांग ली थी और कहा था कि गलत तस्वीर का उपयोग हो गया था, जिसे बाद में सुधार लिया गया।
इस मामले में अगली सुनवाई 19 मई को होगी।



