Weather Update: 22 मार्च तक उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ों में आज से असर

22 मार्च तक उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ों में आज से असर

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 17 से 22 मार्च तक राज्य में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर सभी पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा।

दिनवार अपडेट,

  • 17 मार्च, पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश, मैदान सूखे
  • 18 मार्च, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में भी बारिश की संभावना
  • 19-20 मार्च, पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
  • 21-22 मार्च, राज्यभर में बारिश जारी, पहाड़ों में बर्फ गिरने के आसार

मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने और बादलों की गरज को लेकर भी चेतावनी दी है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।