बिग ब्रेकिंग: देहरादून में BIS का उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम, गुणवत्ता व सुरक्षा पर जोर

देहरादून में BIS का उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम, गुणवत्ता व सुरक्षा पर जोर

देहरादून। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) देहरादून शाखा ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकरण के जरिए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव, उपभोक्ता मामले आनंद स्वरूप (IAS) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए सरकार, उद्योग और उपभोक्ताओं की संयुक्त भागीदारी जरूरी है।

विशिष्ट अतिथियों में ब्रिगेडियर के.जी. बहल, पंकज गुप्ता (अध्यक्ष, IAU), डॉ. एस. फारूक (हिमालयन वेलनेस कंपनी) और हरेंद्र गर्ग (अध्यक्ष, SMAU) शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने में BIS की भूमिका को अहम बताया।

BIS के प्रमुख एवं निदेशक सौरभ तिवारी ने उपभोक्ता हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और BIS Care App के उपयोग से उत्पादों की प्रमाणिकता जांचने व शिकायत दर्ज करने की अपील की।

कार्यक्रम में “मानक मंथन” तकनीकी सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें IS 16984:2024 पैकेजिंग मानक पर चर्चा की गई। वैज्ञानिक-डी सचिन मेनन ने वर्चुअल माध्यम से सुरक्षित पैकेजिंग और मानकों के महत्व पर जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में उद्योग, शिक्षाविद, सरकारी अधिकारियों और उपभोक्ताओं सहित 120 से अधिक लोगों ने भाग लिया।