Weather Update: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड लौटी, केदारनाथ में ताजा बर्फबारी
रिपोर्ट- मीनाक्षी सिंह गौर
देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। नैनीताल जिले के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से घने बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई,
जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। वहीं Kedarnath Temple क्षेत्र में बारिश के साथ ताजा बर्फबारी शुरू हो गई है।
नैनीताल जिले के रामनगर, पिरूमदारा, कालाढूंगी और हल्द्वानी समेत कई मैदानी इलाकों में सुबह अचानक मौसम बदल गया। तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान गिर गया और हल्की ठंड का एहसास फिर से होने लगा।
पिछले दो दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी महसूस होने लगी थी, लेकिन रविवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया।
बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे कई लोगों को दोबारा जैकेट और गर्म कपड़े निकालने पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सर्दियों के कपड़े अलमारी में रख दिए थे, लेकिन अचानक मौसम बदलने से फिर ठंड महसूस होने लगी है।
वहीं Rudraprayag जिले में निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, जबकि केदारनाथ धाम में ताजा बर्फबारी का सिलसिला जारी है।
शून्य से नीचे तापमान और लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद Indo-Tibetan Border Police और पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे हैं।
जिले की पुलिस अधीक्षक Niharika Tomar ने कहा कि केदारनाथ जैसे दुर्गम और अत्यधिक ठंडे क्षेत्र में तैनात जवान कठिन मौसम के बावजूद पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ ड्यूटी कर रहे हैं, जो सराहनीय है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश के साथ
तेज हवाएं (40–50 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ मैदानी जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।



