मौसम अपडेट: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 19 मार्च तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 19 मार्च तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से 19 मार्च तक राज्य के कई पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर देखने को मिलेगा।

इस दौरान कुछ दिनों में मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश,

14 मार्च को गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी गढ़वाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।

कुमाऊं मंडल में भी असर,

कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में भी बारिश की संभावना है। जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

 15–16 मार्च,

पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान है। कुछ मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

17 मार्च,

राज्य के अधिकांश पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी का अनुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

18–19 मार्च,

पूरे राज्य में मौसम का असर दिखेगा। पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

तापमान में गिरावट,

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।