शिक्षा: DBUU में AI पर विशेषज्ञ व्याख्यान, वैश्विक संभावनाओं पर हुआ मंथन

DBUU में AI पर विशेषज्ञ व्याख्यान, वैश्विक संभावनाओं पर हुआ मंथन

देहरादून। Devbhoomi Uttarakhand University में “ग्लोबल फ्रंटियर्स इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक परिदृश्य, नवीन संभावनाओं और शिक्षा में इसके उपयोग से अवगत कराना था।

मुख्य वक्ता के रूप में Vijay Kanabar, एसोसिएट प्रोफेसर, Boston University Metropolitan College (अमेरिका) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति Prof. (Dr.) Ajay Kumar ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर की। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान गतिविधियों, विभिन्न परियोजनाओं में प्राप्त अनुदानों और,

विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों को शिक्षा प्रणाली में शामिल कर विश्वविद्यालय छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है।

मुख्य वक्ता विजय कनाबर ने अपने व्याख्यान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक विकास, वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि एआई की मदद से स्मार्ट क्लासरूम, वर्चुअल लैब्स, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म और ऑटोमेटेड असेसमेंट सिस्टम विकसित किए जा सकते हैं, जिससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनती है।

उन्होंने यह भी कहा कि एआई आधारित टूल्स के जरिए शिक्षक विद्यार्थियों की सीखने की गति और रुचि के अनुसार अध्ययन सामग्री तैयार कर सकते हैं, जिससे शिक्षा अधिक व्यक्तिगत और परिणामोन्मुख बनती है। साथ ही एआई रिसर्च, डेटा विश्लेषण और कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर Dr. R. K. Tripathi और Dr. Ritika Mehra समेत विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. आर. के. त्रिपाठी ने अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ संवाद से शिक्षकों और विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण मिलता है तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह व्याख्यान शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ।