बिग ब्रेकिंग: ईरान-इजरायल तनाव का असर, हरिद्वार-नैनीताल में गैस सिलेंडर की बढ़ी मांग

ईरान-इजरायल तनाव का असर, हरिद्वार-नैनीताल में गैस सिलेंडर की बढ़ी मांग

हरिद्वार/नैनीताल। ईरान-इजरायल युद्ध की खबरों के बीच गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका से लोगों में घबराहट बढ़ गई है। उत्तराखंड के हरिद्वार और नैनीताल जिलों में एलपीजी सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ने लगी है, जिसके चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

हरिद्वार में कमर्शियल सिलेंडर पर रोक,

हरिद्वार में गैस गोदामों और एजेंसियों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) ने गैस वितरकों के साथ आपात बैठक कर सभी ग्राहकों को समय पर सिलेंडर डिलीवरी देने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल संस्थाओं और व्यावसायिक उपयोग के लिए 5 और 20 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

इससे शहर के होटल, आश्रम और अन्य संस्थानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घरेलू गैस की कमी नहीं,

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। बुकिंग के अनुसार सभी ग्राहकों को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों से लोग घबराकर ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं।

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी,

हरिद्वार के डीएसओ मुकेश पाल ने बताया कि सभी गैस वितरकों और नोडल अधिकारियों को समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कालाबाजारी या स्टॉक छिपाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नैनीताल में भी प्रशासन सतर्क,

नैनीताल में भी डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन विवेक राय की अध्यक्षता में देर रात बैठक हुई। एडीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और वितरण केवल ओटीपी के आधार पर किया जाएगा।

कालाबाजारी रोकने के लिए गोदामों की नियमित जांच और स्टॉक मिलान के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अतिरिक्त गैस सिलेंडर बुक न करें।