मिडिल-ईस्ट संकट का असर, मुंबई के 20% होटल बंद, गैस किल्लत से चेन्नई में भी संकट
मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब भारत में भी दिखने लगा है, गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण मुंबई में करीब 20% होटल बंद हो चुके हैं, होटल संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो अगले दो दिनों में 50% तक होटल बंद होने की नौबत आ सकती है,
मुंबई के होटल और रेस्टोरेंट्स के संगठन ‘आहार’ के अनुसार गैस की कमी के कारण कई होटल पहले ही संचालन बंद कर चुके हैं,
हालांकि, होटल बंद करने को लेकर संगठन की ओर से कोई सामूहिक आदेश नहीं दिया गया है और अंतिम फैसला होटल मालिकों पर छोड़ा गया है।
वहीं चेन्नई में भी व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी सामने आई है, चेन्नई होटल एसोसिएशन ने इस संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जल्द समाधान की मांग की है,
एसोसिएशन का कहना है कि हाल ही में व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकने की सूचना से होटल और फूड बिजनेस पर गंभीर असर पड़ सकता है,
चेन्नई होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. रवि के मुताबिक कई होटलों के पास अब सिर्फ दो दिनों का ही एलपीजी स्टॉक बचा है, अगर जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो शहर के कई होटल अपनी सेवाएं बंद करने को मजबूर हो सकते हैं,



