बिग ब्रेकिंग: रामनगर में औषधि विभाग की छापेमारी, एक मेडिकल स्टोर सील, दो को नोटिस

रामनगर में औषधि विभाग की छापेमारी, एक मेडिकल स्टोर सील, दो को नोटिस

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की. टीम के पहुंचते ही कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कुछ संचालक दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए,

औषधि विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र और ग्राम गौजानी में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया, इस दौरान दवाओं के रख-रखाव, लाइसेंस, रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई, जांच में तीन मेडिकल स्टोरों पर अनियमितताएं पाई गईं,

औषधि निरीक्षक डॉ. अर्चना उप्रेती ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर पर गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

वहीं दो अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं. संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी,

निरीक्षण के दौरान कुछ दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी,

औषधि विभाग के मुताबिक छापेमारी के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर फरार हो गए, ऐसे स्टोरों को चिन्हित कर जल्द ही विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी,

विभाग ने साफ किया है कि बिना लाइसेंस दवा बिक्री और नियमों के उल्लंघन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,