श्री झण्डा जी मेला 2026: कार्यक्रम घोषित, 27 मार्च तक चलेंगे धार्मिक आयोजन

श्री झण्डा जी मेला 2026: कार्यक्रम घोषित, 27 मार्च तक चलेंगे धार्मिक आयोजन

देहरादून। आस्था और परंपरा का प्रतीक श्री झण्डा जी मेला 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। देहरादून स्थित श्री दरबार साहिब में आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला 25 फरवरी से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगा।

मेले के दौरान देशभर से आने वाली पैदल संगतों का स्वागत, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

पूजनीय श्री महन्त देवेन्द्र दास जी महाराज (सज्जादा गद्दी नशीन, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज) की अगुवाई में सभी प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 मार्च को झण्डा जी के आरोहण का मुख्य समारोह होगा, जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मेले के दौरान नगर परिक्रमा, पूर्वी संगत का स्वागत, गिलाफ चढ़ाने की रस्म और शहंशाही आश्रम मेला जैसे पारंपरिक आयोजन भी होंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जाने की तैयारी है।

प्रमुख कार्यक्रम एक नजर में

  • 25 फरवरी 2026 (बुधवार): पंजाब की पैदल संगत हेतु हुकुमनामा जारी।
  • 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार): अराईयांवाला में पैदल संगत का स्वागत, प्रसाद वितरण।
  • 28 फरवरी 2026 (शनिवार): श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर में भजन-कीर्तन व आशीर्वचन।
  • 01 मार्च 2026 (रविवार): कांवली गांव से पैदल संगत का श्री दरबार साहिब में प्रवेश, अरदास व प्रसाद वितरण।
  • 03 मार्च 2026 (मंगलवार): होली पर्व।
  • 05 मार्च 2026 (गुरुवार): गिलाफ सिलवाई एवं ध्वजदण्ड को बाम्बेबाग से दरबार साहिब लाना।
  • 07 मार्च 2026 (शुक्रवार): पूर्वी संगत का आगमन, मसन्दों को पगड़ी व प्रसाद वितरण।
  • 08 मार्च 2026 (रविवार): प्रातः 8–9 बजे झण्डा जी को उतारना, पंचामृत स्नान, सादा व सनील गिलाफ चढ़ाना, पूजनीय महन्त जी द्वारा झण्डा जी का विधिवत आरोहण
  • 09 मार्च 2026 (सोमवार): संगतों द्वारा मत्था टेकना, आशीर्वाद कार्यक्रम।
  • 10 मार्च 2026 (मंगलवार): प्रातः 7:30 बजे से नगर परिक्रमा।
  • 27 मार्च 2026 (शुक्रवार): शहंशाही आश्रम मेला व समापन।

यह मेला देहरादून की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।