साई कॉलेज ऑफ नर्सिंग में लैम्प लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
देहरादून। साई कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून द्वारा बी.एससी. नर्सिंग 2025 एवं जी.एन.एम. 2025 बैच के विद्यार्थियों हेतु लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह कॉलेज के मुख्य सभागार में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं पारंपरिक वातावरण के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि Dr. Manisha Dhyani, रजिस्ट्रार Uttarakhand Nurses and Midwives Council ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग सेवा में “हीलिंग टच” का विशेष महत्व है।
उन्होंने बताया कि मरीज के उपचार में दवाइयों के साथ संवेदनशील देखभाल और मानवीय स्पर्श की भूमिका अत्यंत अहम होती है। साथ ही विद्यार्थियों को व्यावसायिक नैतिकता, अनुशासन और करुणामय सेवा भाव अपनाने की प्रेरणा दी।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में
- Dr. Anupama Arya, Doon Medical College
- Dr. Shalini Bernard, Max Healthcare
- Major Viveka
- Chetanya Pandey, Meditrina Hospital की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ औपचारिक शोभायात्रा एवं अतिथि सम्मान के साथ हुआ। प्राचार्या Dr. Sheeba Philip ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समारोह की थीम “From Light to Life: A Journey of Compassion & Care” का अनावरण किया गया, जो मानव सेवा एवं पेशेवर उत्तरदायित्व के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
पारंपरिक लैम्प लाइटिंग समारोह ने Florence Nightingale की विरासत को स्मरण कराया। विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर डॉ. शीबा फिलिप के नेतृत्व में नर्सिंग शपथ ग्रहण की तथा पेशे की गरिमा, नैतिकता और सेवा मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सरस्वती वंदना नृत्य, समूह नृत्य, नर्सिंग के इतिहास पर आधारित लघु नाटिका, कैंडल डांस एवं आशीर्वाद गीत ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन Harish Arora, वाइस-चेयरपर्सन Rani Arora एवं प्रबंध निदेशक Rajat Arora की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
समारोह नवप्रवेशित नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ, जिसने ज्ञान, करुणा और सेवा के प्रकाश से उनके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत का संदेश दिया।



