इस जिले में 21 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, 4000 से अधिक पदों पर भर्ती। ऐसे करें पंजीकरण
Job Fair In Champawat: जनपद चम्पावत के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को टनकपुर में एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन ‘चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026’ के अंतर्गत सैनिक कल्याण विश्राम गृह के निकट महोत्सव स्थल पर होगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस मेले में 15 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत के अनुसार लगभग 4000 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
प्रमुख भाग लेने वाली कंपनियां
- टाटा मोटर्स
- अशोक लेलैंड
- Quess Corp
- Pukhraj Healthcare
- Sarth Edac Skill Academy
इन कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा
इस रोजगार मेले में निम्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं:
- 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण
- आईटीआई (ITI)
- डिप्लोमा
- स्नातक (Graduate)
- स्नातकोत्तर (Post Graduate)
- बी.टेक (B.Tech)
- आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
- वेतनमान: ₹12,000 से ₹22,000 प्रतिमाह (योग्यता अनुसार)
आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
- मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी:सभी
- शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति
- बायोडाटा
- दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 21 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे मेला स्थल पर उपस्थित हों।
महत्वपूर्ण:
- अभ्यर्थियों के लिए National Career Service पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है।
- QR कोड के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

संपर्क विवरण
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 05965-297303, 8218715939, 7830860575, 8445855555
जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग ने जनपद के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने करियर को नई दिशा दें।



