बिग ब्रेकिंग: देहरादून में SSC भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

देहरादून में SSC भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड में भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एवं

हवलदार भर्ती परीक्षा-2025 में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 को भारत सरकार द्वारा देशभर में आयोजित कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा के दौरान उत्तराखण्ड STF और उत्तर प्रदेश STF को गोपनीय इनपुट मिला कि कुछ लोग,

अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रहे हैं और आधुनिक तकनीक के जरिए परीक्षा प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

इनपुट के आधार पर देहरादून स्थित एमकेपी इंटर कॉलेज के महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान परीक्षा लैब के समीप बने यूपीएस रूम में जमीन के नीचे लगभग 24×24 इंच का अंडरग्राउंड चेंबर मिला।

इस गुप्त कक्ष से दो लैपटॉप और एक राउटर स्वचालित स्थिति में संचालित पाए गए।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि इन उपकरणों को रिमोट एक्सेस के जरिए नियंत्रित किया जा रहा था। आरोप है कि गिरोह परीक्षार्थियों के कंप्यूटर सिस्टम तक दूरस्थ रूप से पहुंच बनाकर प्रश्नपत्र हल कराने में मदद कर रहा था।

STF ने तकनीकी और फॉरेंसिक उपकरणों की सहायता से सिस्टम को कब्जे में लेकर परीक्षा केंद्र को सील कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में नीतिश कुमार (निवासी देवरिया, हाल निवासी नागलोई, दिल्ली) और भास्कर नैथानी (निवासी नथुवावाला, देहरादून) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम,

भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रति अभ्यर्थी लगभग 10 लाख रुपये की मांग करते थे। वे अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से परीक्षा सिस्टम को रिमोटली एक्सेस कर प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराते थे। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

छापेमारी के दौरान दो डेल लैपटॉप, ईथरनेट केबल, यूएसबी कनेक्टर, डीजिसोल राउटर, कनेक्टिंग बॉक्स और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

STF अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की सख्त नकल विरोधी नीति के तहत भर्ती परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई न केवल नकल माफिया के खिलाफ बड़ा प्रहार है,

बल्कि यह संदेश भी है कि तकनीक के दुरुपयोग से परीक्षा प्रणाली को प्रभावित करने वालों पर कठोर कार्रवाई तय