बिग ब्रेकिंग: दून अस्पताल में सफल स्पाइन सर्जरी, युवक को मिला नया जीवन

दून अस्पताल में सफल स्पाइन सर्जरी, युवक को मिला नया जीवन

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी कुशलता का परिचय देते हुए सर्वाइकल स्पाइन की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।

उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ निवासी 30 वर्षीय नरेश राणा पेड़ से लकड़ी काटते समय अचानक नीचे गिर गए थे, जिससे उनकी गर्दन में गंभीर चोट आई।

परिजन उन्हें तत्काल दून अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि उनकी गर्दन की दूसरी कशेरुका (C2) के ऊपरी हिस्से में फ्रैक्चर हुआ है। एमआरआई और सीटी स्कैन में चोट की गंभीरता सामने आई।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की चोट में जरा सी देरी भी लकवा या जानलेवा स्थिति पैदा कर सकती है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्थि रोग विभाग के ऑर्थो सर्जन डॉ. विक्रांत और उनकी टीम ने तुरंत C2 ओडोन्टोइड एंटीरियर फिक्सेशन सर्जरी करने का निर्णय लिया। यह एक आधुनिक,

न्यूनतम इनवेसिव और नॉन-फ्यूजन स्पाइन सर्जरी तकनीक है, जिससे फ्रैक्चर ठीक करने के साथ-साथ गर्दन की प्राकृतिक गतिशीलता दाएं-बाएं घुमाने और ऊपर-नीचे झुकाने की क्षमता भी सुरक्षित रहती है।

सर्जरी सफल रही और उपचार के बाद मरीज दोबारा अपने पैरों पर चलने लगा है

की दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान में उपलब्ध उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण