IAS–PCS अधिकारियों के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सोमवार को देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए।
कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग–01 द्वारा जारी आदेशों के अनुसार तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
टिहरी गढ़वाल को नया डीएम
पीसीएस अधिकारी कमलेश मेहता को राज्य निर्वाचन आयोग से वापस बुलाते हुए जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल के पद पर तैनात किया गया है। इससे पूर्व वे राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव के रूप में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे।
रुड़की और रुद्रप्रयाग में भी बदलाव
आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा (IAS-2018) को जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रतीक जैन (IAS-2018) को रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी पद से हटाकर प्रबंध निदेशक–GMVN, मिशन निदेशक–जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक–नमामि गंगे एवं KFW परियोजना का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
शहरी विकास और पर्यटन विभाग में फेरबदल
विनोद गिरी गोस्वामी (IAS-2017) को अपर सचिव (आवास) के साथ-साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी–भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
नरेंद्र सिंह भंडारी (IAS-2016) को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी–पर्यटन विकास परिषद, देहरादून बनाया गया है।
उद्योग, अल्पसंख्यक एवं जनगणना विभाग में नई तैनाती
सौरभ गहरवार (IAS-2016) को अपर सचिव–उद्योग एवं निदेशक–राजकीय मुद्रणालय, रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गिरिश सिंह रावत (PCS) को अपर सचिव–अल्पसंख्यक कल्याण तथा निदेशक–उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद बनाया गया है। सुरेश जोशी को अपर सचिव–जनगणना नियुक्त किया गया है।
कौशल विकास और सेवायोजन विभाग में परिवर्तन
संजय कुमार (IAS-2014) को निदेशक–सेवायोजन पद से हटाया गया है। अन्य अधिकारियों को भी उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराएंगे। यह फेरबदल राज्य में प्रशासनिक सक्रियता और विभागीय कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया माना जा रहा है।
देखें लिस्ट:-




