निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जनपद में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए हैं। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इन पुलिस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
- निरीक्षक (नापु.) विक्रम राठौर को पुलिस कार्यालय, रुद्रपुर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कुण्डा नियुक्त किया गया है।
- निरीक्षक (नापु.) मंजू पाण्डेय को प्रभारी महिला हेल्पलाइन, रुद्रपुर के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नानकमत्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- उपनिरीक्षक (नापु.) उमेश कुमार, जो अब तक थानाध्यक्ष नानकमत्ता के पद पर कार्यरत थे, उन्हें प्रभारी एसओजी, ऊधमसिंहनगर नियुक्त किया गया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा: सख्त कार्यशैली के लिए चर्चित
ऊधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा अपनी सख्त और निर्णायक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ उनके अभियानों ने उन्हें अक्सर सुर्खियों में रखा है।
हाल ही में एसएसपी मिश्रा उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने 70 से अधिक वाहनों और करीब 300 पुलिसकर्मियों के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली में ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी।
फिल्मी अंदाज़ में पूरे गांव को घेरकर की गई इस कार्रवाई से यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों में खलबली मच गई थी। इस ऑपरेशन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए थे।
पुलिस विभाग में किए गए इस ताज़ा फेरबदल को एसएसपी मिश्रा की उसी सख्त और सक्रिय रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।



