बिग ब्रेकिंग : UPSC सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी। ऐसे करें आवेदन

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी। ऐसे करें आवेदन

UPSC LATEST UPDATE 2026:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं—

IAS, IPS, IFS सहित विभिन्न ग्रुप-A और ग्रुप-B पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी, भारत के किसी भी राज्य से आवेदन कर सकते हैं।

UPSC Civil Service Recruitment 2026

  • परीक्षा का नाम: Civil Services Examination 2026
  • आयोजक संस्था: Union Public Service Commission (UPSC)
  • नोटिफिकेशन नंबर: 05/2026-CSE
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • चयन प्रक्रिया: प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू
  • कुल पद: लगभग 933
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://upsc.gov.in/

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹100
  • SC / ST / महिला अभ्यर्थी: ₹100
  • दिव्यांग (PwBD): कोई शुल्क नहीं

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 32 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 अगस्त 2026 के अनुसार
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

UPSC सिविल सर्विस भर्ती 2026 में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगाlo

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  2. मुख्य परीक्षा (Mains)
  3. साक्षात्कार (Interview)
  4. दस्तावेज़ सत्यापन
  5. मेडिकल परीक्षण

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 04 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा: 24 मई 2026
  • मुख्य परीक्षा: 21 अगस्त 2026

महत्वपूर्ण लिंक

UPSC Civil Service Recruitment 2026 NotificationClick Here
UPSC Civil Service Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://upsc.gov.in/