बिग ब्रेकिंग: निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के बम्पर ट्रांसफर, देखें लिस्ट….

बिग ब्रेकिंग: निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के बम्पर ट्रांसफर, देखें लिस्ट….

हरिद्वार: जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा देर रात जारी आदेश के अनुसार जिले की 15 कोतवाली और थानों के प्रभारी बदले गए हैं।

इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय और विशेष शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर कोतवाली लक्सर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि राजीव रौथाण को कोतवाली लक्सर से हटाकर कोतवाली भगवानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि राजीव रौथाण का करीब तीन वर्षों बाद लक्सर से तबादला किया गया है।

इसके अतिरिक्त निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव को एसआईएस शाखा से कोतवाली गंगनहर प्रभारी, जबकि निरीक्षक मनोहर भंडारी को गंगनहर से हटाकर थाना श्यामपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

निरीक्षक शांति कुमार को कोतवाली रानीपुर से हटाकर एसआईएस शाखा प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक मनीष उपाध्याय को कोतवाली रुड़की से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरिद्वार में वाचक नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को सीआईयू से हटाकर कोतवाली रुड़की का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत को थाना कनखल का प्रभारी, निरीक्षक दिग्पाल कोहली को पीआरओ पद से हटाकर थाना खानपुर प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी को खानपुर से हटाकर एसआईएस शाखा में तैनाती दी गई है।

निरीक्षक विजय सिंह को थाना बहादराबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि यहां तैनात एसआई अंकुर शर्मा को बहादराबाद से हटाकर थाना भगवानपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को कनखल थाने से हटाकर एसआईएस शाखा, जबकि निरीक्षक आशुतोष राणा को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एंड क्राइम सेल से हटाकर कोतवाली रानीपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस महकमे में हुए इन तबादलों को जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।