UKPSC ने जारी किया छह परीक्षाओं का कैलेंडर, देखें….
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2024–25 के लिए छह भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 27 से 30 अप्रैल के बीच किया जाएगा।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक—
- अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 (सचिवालय व लोक सेवा आयोग) की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी।
- महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका (स्क्रीनिंग परीक्षा 2025) का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा।
- पीसीएस न्यायिक (PCS-J) मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 21 से 24 अप्रैल के बीच होगा।
- पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 की तिथि 27 से 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती की परीक्षाओं का कार्यक्रम इस प्रकार है—
- भौतिक शास्त्र: 9 मई
- नागरिक शास्त्र (मुख्य परीक्षा): 10 मई
- हिंदी: 30 मई
- इतिहास (मुख्य परीक्षा): 31 मई
आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तिथियां संभावित हैं, जिनमें आवश्यकता पड़ने पर परिवर्तन किया जा सकता है।
इसके अलावा—
- डेरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक पद की 12 अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
- समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि शीघ्र जारी की जाएगी।
- प्रवक्ता भर्ती के अन्य विषयों की परीक्षा तिथियां भी जल्द घोषित होंगी।
- पीसीएस 2024 का साक्षात्कार 16 मार्च से प्रस्तावित है।



