बिग ब्रेकिंग : उधमपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी ढेर

उधमपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर। उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। मुठभेड़ मंगलवार से ही जारी थी।

सेना ने आतंकियों को घेरकर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन किया’ शुरू किया।

जोहपर-मार्टा गांव में चला तलाशी अभियान

व्हाइट नाइट कॉर्प्स के अंतर्गत CIF डेल्टा के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के साथ मिलकर रामनगर तहसील के जोहपर-मार्टा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। खुफिया एजेंसियों से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिली थी।

अभियान के दौरान आतंकियों के एक गुफा से भागने का दृश्य कैमरे में कैद हुआ। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी तेज की और आगे बढ़ते हुए दोनों आतंकियों को मार गिराया।

इस एनकाउंटर में दोनों आतंकी मारे गए, जबकि इलाके में किसी भी सुरक्षाकर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी से इनकार किया जा सके।