बिग ब्रेकिंग: SSC MTS & Havaldar एग्जाम सिटी जारी। यहां देखें परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट

SSC MTS & Havaldar एग्जाम सिटी जारी। यहां देखें परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट

Latest Update 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली SSC MTS एवं हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 के लिए Exam City Slip जारी कर दी गई है।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

SSC की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है, ताकि अभ्यर्थी समय रहते अपनी यात्रा और अन्य आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर सकें।

SSC MTS Exam City 2026: Overview

  • परीक्षा का नाम: SSC MTS & Havaldar परीक्षा 2026
  • आयोजन करने वाली संस्था: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
  • दस्तावेज का नाम: Exam City Slip
  • वर्तमान स्थिति: जारी
  • सिटी स्लिप में उपलब्ध जानकारी: परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि, परीक्षा शिफ्ट
  • एडमिट कार्ड: जल्द जारी किया जाएगा
  • परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

लेटेस्ट अपडेट

SSC MTS Exam City Slip जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यह स्पष्ट हो जाता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। हालांकि उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि Exam City Slip केवल सूचना के उद्देश्य से जारी की जाती है।

इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता शामिल नहीं होता। परीक्षा केंद्र का विस्तृत विवरण बाद में जारी होने वाले एडमिट कार्ड में दिया जाएगा।

Exam City Slip में दी गई जानकारी

SSC MTS Exam City Slip में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल होती हैं, जैसे—

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • परीक्षा शहर और राज्य
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा प्रारंभ होने का समय
  • सामान्य दिशा-निर्देश

इन जानकारियों के माध्यम से उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि स्लिप सही अभ्यर्थी की है और परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।

SSC MTS Exam City Slip 2026 कैसे चेक करें?

SSC MTS Exam City Slip देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर “Admit Card / City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें
  • SSC MTS & Havaldar परीक्षा का विकल्प चुनें
  • लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि दर्ज करें
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर Exam City Slip दिखाई देगी
  • इसे डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें

महत्वपूर्ण लिंक

SSC MTS Exam City 2026Click Here
Office Websithttps://ssc.gov.in/