Job Update: Assam Rifles में Sports Quota के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Assam Rifles में Sports Quota के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Latest Job Update 2026: असम राइफल्स द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत राइफलमैन एवं राइफल वूमेन (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती महानिदेशक असम राइफल्स, शिलांग के माध्यम से की जा रही है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 95 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनके लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थी दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 9 फरवरी 2026 तक चलेगी।

पदों का विवरण

  • कुल पद: 95
  • पुरुष: 45 पद
  • महिला: 50 पद
  • पद का नाम: Rifleman / Riflewoman (GD) – Sports Quota

शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही मान्य खेल प्रमाण पत्र (Sports Person Eligibility) होना आवश्यक है।
  • खेल से संबंधित विस्तृत योग्यता की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

आयु सीमा

  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹100
  • अन्य सभी वर्ग: कोई आवेदन शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया

असम राइफल्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:-

  • डॉक्यूमेंट की प्रारंभिक जांच
  • फिजिकल टेस्ट
  • फील्ड ट्रायल
  • मेडिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले अभ्यर्थी असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें
  • Apply Online लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें
  • आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर Final Submit करें
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 9 फरवरी 2026

महत्वपूर्ण लिंक

Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here
Assam Rifles Sports Quota Recruitment 2026 Official NotificationClick here
Official Websitehttps://www.assamrifles.gov.in