बिग ब्रेकिंग: RBI ने खोला नौकरी का पिटारा। 572 पदों पर निकाली नौकरी, ऐसे करें आवेदन

RBI ने खोला नौकरी का पिटारा। 572 पदों पर निकाली नौकरी, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत केवल 10वीं पास अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक चलेगी।

आरबीआई की यह भर्ती पूरे भारत के लिए निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को देश के विभिन्न RBI कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा।

572 पदों पर जोन वाइज भर्ती

RBI ने ऑफिस अटेंडेंट के पदों को अलग-अलग जोन में बांटा है। सबसे अधिक पद कानपुर व लखनऊ (125) और कोलकाता (90) में हैं। इसके अलावा नई दिल्ली (61), गुवाहाटी (52), जयपुर (42), पटना (37), भुवनेश्वर और हैदराबाद (36-36), मुंबई (33), अहमदाबाद (29), बेंगलुरु (16), चेन्नई (9), भोपाल (4) और चंडीगढ़ (2) पद शामिल हैं।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। खास बात यह है कि 10वीं से अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। साथ ही, उम्मीदवार को संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹531
  • एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए ₹59
    आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी होगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹24,250 बेसिक सैलरी के साथ अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन

अभ्यर्थी RBI की आधिकारिक वेबसाइट http://rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

महत्वपूर्ण लिंक

RBI Office Attendant Vacancy 2026 Apply OnlineClick Here
RBI Office Attendant Recruitment 2026 NotificationClick Here
Official Websitehttps://rbi.org.in/