23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
नरेंद्रनगर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर टिहरी रियासत के ऐतिहासिक नरेंद्रनगर राज दरबार में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की विधिवत घोषणा की गई। परंपरानुसार राजपुरोहितों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में पंचांग गणना के बाद तिथि तय की गई।
घोषणा के अनुसार, बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
वहीं, चतुर्थ केदार के रूप में प्रसिद्ध भगवान रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर खोले जाएंगे। कपाट खुलने की तिथियां घोषित होते ही तीर्थ यात्रियों में उत्साह का माहौल है।
प्रशासन और मंदिर समितियों ने यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।



