NCERT ने नॉन-टीचिंग के 173 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Latest Job Recruitment 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नॉन-टीचिंग (गैर-शैक्षणिक) के 173 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रुप A, B और C के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी NCERT की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनसीईआरटी नॉन-टीचिंग भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जबकि अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
संशिप्त विवरण
- भर्ती संगठन: National Council of Educational Research & Training (NCERT)
- पद नाम: Group A, B & C (Non-Academic)
- विज्ञापन संख्या: 01/2025
- कुल पद: 173
- नौकरी स्थान: अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूरु, नेल्लोर, शिलांग, अहमदाबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी, कोलकाता सहित अन्य केंद्र
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: ncert.nic.in
आवेदन शुल्क
- लेवल 10 से 12: ₹1500 प्रति पद
- लेवल 6 से 7: ₹1200 प्रति पद
- लेवल 2 से 5: ₹1000 प्रति पद
- SC / ST / दिव्यांग उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 50 वर्ष (पद के अनुसार)
- आयु गणना की तिथि: 16 जनवरी 2026
- आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
शैक्षिक योग्यता
एनसीईआरटी नॉन-टीचिंग भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास, डिप्लोमा और डिग्री निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए अनुभव भी अनिवार्य है। पदवार योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:-
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट / इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Vacancy” सेक्शन में जाकर NCERT Non-Academic Recruitment 2025-26 का नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक विवरण भरें और फोटो, सिग्नेचर व दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथि
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 दिसंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026
महत्वपूर्ण लिंक
| NCERT Vacancy 2026 Notification | Click Here |
| NCERT Recruitment 2026 Apply Online | Click Here |
| Official Website | https://ncert.nic.in/ |



