Job Update: रेलवे ने खोला नौकरी का पिटारा। 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

रेलवे ने खोला नौकरी का पिटारा। 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

Latest Railway Recruitment Update 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का बहुप्रतीक्षित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती इस वर्ष की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है, जिसके अंतर्गत कुल 22,000 (संभावित) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पूरे भारत से आवेदन कर सकते हैं।

लंबे इंतजार के बाद आई बड़ी भर्ती

रेलवे ग्रुप डी की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। खास बात यह है कि अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि कुछ तकनीकी पदों के लिए आईटीआई योग्यता भी अनिवार्य की गई है।

Railway Group D Recruitment 2026: संक्षिप्त विवरण

  • भर्ती संगठन: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
  • विज्ञापन संख्या: CEN 09/2025
  • पद का नाम: ग्रुप डी (लेवल-1)
  • कुल पद: 22,000 (अनुमानित)
  • वेतनमान: लगभग ₹23,500 प्रति माह
  • शॉर्ट नोटिस जारी: 13 जनवरी 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: http://indianrailways.gov.in / rrbapply.gov.in

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
  • एससी / एसटी / महिला / अन्य आरक्षित वर्ग: ₹250
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
  • कुछ पदों के लिए 10वीं + आईटीआई अनिवार्य
    चयन प्रक्रिया

निम्न चरणों के आधार पर होगा चयन:

  • लिखित परीक्षा (CBT)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा
  • इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पूरी जानकारी पढ़ें।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026

महत्वपूर्ण लिंक

Railway Group D Recruitment 2026 Apply OnlineNotice 1st
Notice 2nd
Railway Group D Recruitment 2026 NotificationClick Here
Official Websitehttps://www.rrbapply.gov.in/