बेकाबू ट्रक ने दुकानों की छत तोड़ी, CCTV के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
भीमताल/नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में गोरखपुर तिराहे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने दुकान के बाहर लगी छत (झांप) को टक्कर मारकर तोड़ दिया। तेज गति से आ रहा ट्रक छत को क्षतिग्रस्त करते हुए बिना रुके आगे निकल गया।
देखें वीडियो:-
घटना देर रात की बताई जा रही है, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिन के समय इस इलाके में भारी भीड़ रहती है। ट्रक की टक्कर से लगभग चार–पांच दुकानों की छतों को नुकसान पहुंचा है।
घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दुकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है और ट्रक से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रक हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रहा था। पुलिस ट्रक और चालक की पहचान जुटाने में लगी हुई है।



