बिग ब्रेकिंग: राष्ट्रपति ने सिद्धार्थ साह को बनाया उत्तराखंड हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश

राष्ट्रपति ने सिद्धार्थ साह को बनाया उत्तराखंड हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश

नैनीताल। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को दो वर्ष की अवधि के लिए उत्तराखंड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश आज भारत सरकार की ओर से जारी कर दिया गया।

भारत सरकार के अपर सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 224 के तहत की गई है। नियुक्ति आदेश की सूचना अतिरिक्त सचिव प्रेम चंद की ओर से संबंधित सभी संवैधानिक व प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई है।

सूचना जिन अधिकारियों एवं संस्थानों को दी गई है, उनमें उत्तराखंड के राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, मुख्य न्यायाधीश के सचिव, मुख्य सचिव, रजिस्ट्रार जनरल, अकाउंटेंट जनरल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के पी.एस., सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार, कानून एवं न्याय मंत्रालय के सचिव, तथा डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के तकनीकी निदेशक (एनआईसी) शामिल हैं।

सिद्धार्थ साह की नियुक्ति को न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।