उत्तराखंड में मौसम शुष्क, सुबह मैदानी इलाकों में छाया रहेगा कोहरा
Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड राज्य में आज मंगलवार, 16 दिसंबर को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह के समय छिछला कोहरा (कुहासा) छाए रहने की संभावना जताई गई है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा।
देहरादून का मौसम
राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
- अधिकतम तापमान: लगभग 24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: करीब 8 डिग्री सेल्सियस
सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
पहाड़ों में बढ़ेगा पाले का असर
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों में पाले का प्रकोप बढ़ने से तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
पिछले 24 घंटे का मौसम हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है। सोमवार को प्रमुख मौसम केंद्रों पर दर्ज तापमान इस प्रकार रहा:-
- देहरादून:
अधिकतम 24.0°C | न्यूनतम 8.7°C - पंतनगर:
अधिकतम 23.6°C | न्यूनतम 7.2°C - मुक्तेश्वर:
अधिकतम 21.9°C | न्यूनतम 5.1°C - नई टिहरी:
अधिकतम 22.5°C | न्यूनतम 6.3°C
मौसम विभाग की सलाह
सुबह और देर शाम के समय ठंड अधिक रहने के चलते लोगों को गर्म कपड़े पहनने और वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


