Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम बदलने के आसार, पहाड़ों में बारिश–बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड में आज मौसम बदलने के आसार, पहाड़ों में बारिश–बर्फबारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather Uppdate: उत्तराखंड में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ी जिलों में कड़ाके की ठंड और मैदानी क्षेत्रों में सूखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से किसानों को फसल खराब होने का खतरा सता रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यदि भविष्यवाणी सही साबित होती है तो सूखी ठंड और पाले से राहत मिल सकती है।

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज

  • उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं–कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं।
  • 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।
  • राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलयुक्त रह सकता है। आज अधिकतम तापमान लगभग 26°C तक रहने का अनुमान है।

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

  • प्रदेश में ठंडी हवाएँ लगातार तापमान में गिरावट ला रही हैं।
  • कई स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिख रहे हैं।
  • गर्म कपड़ों में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
  • मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
  • कोहरे के चलते सड़क हादसों का खतरा बढ़ने से लोग धीमी गति और हेडलाइट का उपयोग कर सफर कर रहे हैं।

पहाड़ों में दिन में गुनगुनी धूप से राहत

पर्वतीय अंचलों में हालांकि दिन के समय गुनगुनी धूप निकल रही है, जिससे लोगों को दिन में ठंड से हल्की राहत मिल रही है।

फिर भी सर्दी बढ़ने के साथ ही लोग

  • खांसी
  • जुकाम
  • बुखार
  • गले में दर्द
  • संक्रमण
    जैसी समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं।

डॉक्टरों की मानें तो मौसम में तेजी से बदलाव के बीच सावधानी बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार के तेज बुखार, खांसी या सांस की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए।