IMA पासिंग आउट परेड। 6 से 13 दिसंबर तक देहरादून में रूट डायवर्जन, जानें पूरा प्लान
देहरादून। राजधानी देहरादून में 13 दिसंबर (शनिवार) को होने वाली आईएमए पासिंग आउट परेड को देखते हुए दून पुलिस ने व्यापक रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान 6 दिसंबर से 13 दिसंबर तक विभिन्न समयों पर लागू रहेगा।
कब-कब रहेगा रूट डायवर्जन?
- 6 दिसंबर: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
- 7 दिसंबर: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
- 11 दिसंबर: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक, शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
- 12 दिसंबर: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
- 13 दिसंबर (परेड दिवस): सुबह 6 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
IMA पासिंग आउट परेड – यातायात प्लान
IMA की ओर होगा जीरो जोन
- परेड के दौरान आईएमए की ओर जाने वाला कोई भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग
- बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहन।
रांघड़वाला तिराहा → मिठ्ठी बेरी → प्रेमनगर - प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाला ट्रैफिक
प्रेमनगर चौक → दरू चौक → मिठ्ठी बेरी → शिमला बाईपास → निरंजनपुर मंडी → शहर
विशेष परिस्थिति में:
- प्रेमनगर से आने वाले वाहन → एमटी सेक्शन गेट → आईएमए परिसर → रांघड़वाला
- सेलाकुई/भाऊवाला से आने वाले भारी वाहन:
धूलकोट तिराहा → सिंघनीवाला → नया गांव → शहर - देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहन:
शिमला बाईपास → विकासनगर/धर्मावाला
ट्रैफिक पुलिस की अपील
एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि यातायात दबाव को देखते हुए डायवर्जन समय में बदलाव संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस रूट पर यात्रा करने वाले दोपहिया वाहन का उपयोग करें, जिससे ट्रैफिक दबाव कम हो।
IMA: एक नजर में इतिहास
- स्थापना: अक्टूबर 1932
- पहली पासिंग आउट परेड: 40 जेंटलमैन कैडेट्स
आज आईएमए हर साल दो बार भारतीय सेना को उत्कृष्ट युवा अधिकारी प्रदान करता है।



