राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल देहरादून दौरे पर, 20 स्कूलों में छुट्टी घोषित
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 नवंबर को देहरादून के दौरे पर रहेंगी। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर के कई मार्गों को जीरो जोन घोषित किया है। साथ ही इन मार्गों पर पड़ने वाले 20 विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिन विद्यालयों में छुट्टी रहेगी, उनमें प्रमुख है:-
- ग्रेस अकैडमी, कैंट रोड
- केंद्रीय विद्यालय, हाथी बड़कला
- स्कॉलर होम, राजपुर रोड
- डीपीएस, राजपुर रोड
- ब्रुकलिन व ब्राइटलैंड स्कूल, कर्जन रोड
- हिल ग्रेस, मार्शल स्कूल
- दून इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी रोड
- शेरवुड स्कूल, नेहरू कॉलोनी
- समर वैली स्कूल, तेग बहादुर रोड
- हेरिटेज, एमकेपी रोड
- कॉन्वेंट स्कूल व सेंट जोसेफ स्कूल, राजपुर रोड
- विवेकानंद स्कूल, जोगीवाला
- मानव भारती स्कूल, नेहरू कॉलोनी
- एसजीआरआर स्कूल, करनपुर चौक
- जसवंत मॉडल स्कूल, राजपुर रोड
- प्लाईवुड पब्लिक स्कूल
- डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी
उन्होंने बताया कि जिले के अन्य सभी विद्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शहर में यातायात योजना भी लागू की गई है। यह योजना 2 और 3 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था भी लागू रहेगी।

