उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बढ़ी ठंड
Weather Update: दीपावली के त्यौहार के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। राजधानी देहरादून और अन्य मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। पहाड़ी जिलों में तापमान गिरने लगा है और बर्फबारी के संकेत मिलने लगे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 4000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और औली में बर्फबारी की संभावना है।
देहरादून में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.02°C, टिहरी में 10.6°C, मुक्तेश्वर में 11.5°C और उधम सिंह नगर में 19.4°C दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के शुरुआती सप्ताह तक ठंड में और वृद्धि होगी। पहाड़ों में बर्फबारी शुरू होते ही मैदानों में भी सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा।



