बड़ी खबर: BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का मोर्चा, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का मोर्चा, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

केदारनाथ। श्री केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

श्री केदार सभा (तीर्थ पुरोहित समाज) ने द्विवेदी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है।

सभा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कपाट बंद होने से पहले अध्यक्ष को नहीं हटाया गया, तो तीर्थ पुरोहित समाज व्यापक आंदोलन करेगा।

तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश

श्री केदार सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि हेमंत द्विवेदी के कार्यकाल में स्थानीय हितों की अनदेखी, धार्मिक परंपराओं में हस्तक्षेप और संचालन में मनमानी की शिकायतें लगातार बढ़ी हैं।

सभा ने कहा कि समिति के अध्यक्ष का रवैया धार्मिक भावनाओं के विपरीत है और इससे तीर्थ पुरोहितों में भारी असंतोष व्याप्त है।

सभा की मांगें

  • अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को तुरंत पद से हटाया जाए।
  • मंदिर प्रशासन में तीर्थ पुरोहित समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
  • परंपरागत व्यवस्थाओं का सम्मान करते हुए स्थानीय हितों की रक्षा की जाए।

चेतावनी का ऐलान

सभा ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो कपाट बंद होने से पहले ही विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
तीर्थ पुरोहितों ने इसे धार्मिक आस्था और सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया है।