बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में मानसून विदाई टली, 5 से 8 अक्टूबर तक तेज बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून विदाई टली, 5 से 8 अक्टूबर तक तेज बारिश का अलर्ट

Weather Alert: उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी तेज दौर की बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

बारिश और मौसम का हाल

मानसून की विदाई के बाद लोगों ने गर्मी से राहत की उम्मीद की थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश ने यह भ्रम तोड़ दिया। बारिश के चलते कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश रुकते ही उमसभरी गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर रही है।

मानसून की विदाई क्यों रुकी?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चटक धूप और गर्मी के कारण बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने मानसून की विदाई में बाधा उत्पन्न कर दी है। पिछले कुछ दिनों की तेज धूप और उमसभरी गर्मी से तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया। इस वजह से उत्तराखंड में तेज बारिश हो रही है।

भविष्य का अनुमान

  • 5 से 8 अक्टूबर: उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना
  • 6 और 7 अक्टूबर: अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
  • इसके बाद मौसम में सुधार और बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, पोस्ट-मॉनसून बारिश सामान्य है, लेकिन निम्न दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के मिलने से मानसून की पूरी विदाई नहीं हो पाई है।