वन विभाग में ACF और प्रभारी DFO के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….
देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने 06 प्रभारी डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) समेत 31 सहायक वन संरक्षकों (ACF) को नई तैनाती दी है। हालांकि इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा राजाजी टाइगर रिजर्व को लेकर हो रही है, जहां चौथे ACF अधिकारी की तैनाती कर दी गई है।
राजाजी टाइगर रिजर्व में सामान्यत: तीन एसडीओ के पद होते हैं, लेकिन इस बार चौथे प्रभारी सहायक वन संरक्षक की तैनाती ने सबका ध्यान खींचा है। हाल ही में यह रिजर्व सांपों के अवैध जहर और वैनम सेंटर को लेकर विवादों में रहा था। अब एक बार फिर अतिरिक्त तैनाती की वजह से यह सुर्खियों में है।
अजय लिंगवाल को अतिरिक्त प्रभार
वन विभाग ने सहायक वन संरक्षक अजय लिंगवाल को प्रभारी उपनिदेशक कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें राजाजी टाइगर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वे पहले से ही राजाजी टाइगर रिजर्व में सहायक वन संरक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विजय सैनी की बहाली और नई जिम्मेदारी
तबादला सूची में एक और अहम नाम विजय सैनी का है, जिन्हें प्रभारी सहायक वन संरक्षक राजाजी टाइगर रिजर्व बनाया गया है। खास बात यह है कि विजय सैनी पहले अवैध पेड़ कटान से जुड़े एक मामले में निलंबित रह चुके हैं और उस समय वे शिवालिक वन प्रभाग से संबद्ध थे।
सैनी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया था और अब विभाग ने उन्हें राजाजी टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी सौंपी है।
इन अधिकारियों को मिली DFO की जिम्मेदारी
- वन विभाग ने लंबे समय से इंतजार कर रहे कई सहायक वन संरक्षकों को भी प्रभारी DFO का प्रभार सौंपा है—
- प्रदीप कुमार – प्रभारी DFO, सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा
- कार्तिकेय – प्रभारी DFO, वन वर्धनिक साल हल्द्वानी
- संतोष कुमार पंत – प्रभारी DFO, भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत
- मयंक कुमार – प्रभारी DFO, भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी
- मनीष जोशी – प्रभारी DFO, अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर
अन्य ACF का तबादला
इसके अलावा जिन सहायक वन संरक्षकों का तबादला किया गया है।
- विकास रावत
- शालिनी जोशी
- नेहा चौधरी
- आरती
- उषा पुरी
- अनिल कुमार जोशी
- अनिल सिंह रावत
- राखी जुयाल
- उदय नंद गौड़
- किरण शाह
- साधु लाल
- ललित कुमार
- राजकुमार
- लक्की शाह
- ज्वाला प्रसाद
- सुनील कुमार
- बिन्दर पाल
- अमित कुमार
- सावित्री गिरि
- पूजा पायल
- शिवानी गहलोत
- सुनील दत्त बलोनी
- रश्मि ध्यानी
- जुगल किशोर



