“विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025” का आयोजन। साईं कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न
देहरादून। साईं कॉलेज ऑफ फार्मेसी में “विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025” बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस वर्ष की थीम थी “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट”, जिसने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में फार्मासिस्टों की अहम भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसे विशिष्ट अतिथि पी.एस. पंवार (राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं उपाध्यक्ष औषधीय पादप बोर्ड, उत्तराखंड) और मुख्य अतिथि श्रीमती उर्मिला द्विवेदी (फार्मासिस्ट ऑफिसर, पीएचसी रायपुर ब्लॉक, देहरादून) ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र गुसाईं और उनकी टीम ने आयोजन की रूपरेखा तैयार की थी। दिनभर चले कार्यक्रम में रंगोली, वाद-विवाद, क्विज़ और पोस्टर-मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री हरीश अरोड़ा, प्रबंध निदेशक श्री रजत अरोड़ा और साईं इंस्टीट्यूट की प्राचार्या डॉ. संध्या डोगरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयोजन का उद्देश्य न केवल छात्रों में फार्मेसी शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना था, बल्कि समाज में फार्मासिस्टों की भूमिका के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को मजबूत करना भी रहा।



