बिग ब्रेकिंग: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाने-चौकियों के प्रभारी बदले

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाने-चौकियों के प्रभारी बदले

जनपद नैनीताल में पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक, यातायात प्रभारियों सहित कई अधिकारियों को नई तैनाती दी है। हल्द्वानी कोतवाली सहित कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी बदली गई है।

मुख्य तबादले:

  • हरपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना चोरगलिया बनाया गया।
  • विजय मेहता को कालाढूंगी से हटाकर प्रभारी ANTF नियुक्त किया गया।
  • अरुण कुमार सैनी को रामनगर से कालाढूंगी भेजा गया।
  • अमरचंद शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी बनाया गया।
  • दिनेश सिंह फर्त्याल को लालकुआं से प्रभारी डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई।
  • ब्रजमोहन सिंह राणा को सम्मन सेल से प्रभारी निरीक्षक लालकुआं भेजा गया।
  • राजेश कुमार यादव को हल्द्वानी से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया।

यातायात प्रभारी बदलाव:

  • महेश चंद्रा को भवाली से हटाकर हल्द्वानी यातायात प्रभारी बनाया गया।
  • शिवराज सिंह बिष्ट को हल्द्वानी से भवाली यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसके अलावा उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षकों के भी कई तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल को नैनीताल पुलिस में नई ऊर्जा और कार्यप्रणाली सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।