बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर। पढ़ें विस्तार से….

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर। पढ़ें विस्तार से….

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव है उत्तराखंड में महक क्रांति नीति तैयार करने की मंजूरी।

महक क्रांति नीति का उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार लंबे समय से सुगंध फसलों के उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने पर काम कर रही थी। इसके पीछे प्रमुख कारण है सौगंध पौधा केंद्र की रिसर्च और हाल ही में तिमरु से तैयार परफ्यूम, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी सराहा।

इस नीति के जरिए प्रदेश में सुगंध खेती को विकसित करना, किसानों के लिए लाभकारी अवसर पैदा करना और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड ब्रांड स्थापित करना मुख्य उद्देश्य है।

नीति के प्रमुख बिंदु

  • अवधि: 2026 से 2036 तक
  • लाभार्थी: 91,000 किसान
  • भूमि: 22,750 हेक्टेयर पर सुगंध खेती

सब्सिडी:

  • 1 हेक्टेयर भूमि तक: 80% सब्सिडी
  • 1 हेक्टेयर से अधिक भूमि: 50% सब्सिडी

कैबिनेट बैठक के अन्य महत्वपूर्ण फैसलें

  1. कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग: अधीनस्थ कारीगरों के लिए 24 पद और सुधारात्मक विंग के लिए 3 पदों के सृजन को मंजूरी।
  2. PM आवास योजना: रुद्रपुर में बनाए गए 1872 EWS मकानों में अतिरिक्त 27.85 करोड़ रुपए की लागत को राज्य सरकार वहन करेगी।
  3. शैक्षिक सुधार: PM ई-विद्या कार्यक्रम के तहत 5 फ्री शैक्षिक टीवी चैनलों के प्रसारण को बेहतर संचालित करने के लिए 8 नए पद सृजित किए गए।
  4. अध्यापक सेवा नियमावली संशोधन: उत्तराखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 2012 में संशोधन को मंजूरी।
  5. समाज कल्याण: दिव्यांग युवक और युवती के विवाह पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को 25,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपए किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह नीति न केवल किसानों के लिए लाभकारी होगी, बल्कि उत्तराखंड को सुगंध उत्पादों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी सहायक होगी।