भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, 42 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
देहरादून। लंबे इंतजार और मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बार संगठन में 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खास बात यह है कि पहली बार पांच महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रदेश राजनीति में महिला नेतृत्व को मजबूती देने का संकेत दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के दृष्टिगत यह टीम बनाई गई है।
नई टीम में प्रमुख चेहरे
- महामंत्री: दीप्ति रावत, कुंदर परिहार, तरुण बंसल
- उपाध्यक्ष: अनिल गोयल, राजेंद्र बिष्ट, श्रीपाल राणा, आशा नौटियाल, स्वामी यतीश्वरानंद, शैलेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश गिरी, डॉ. स्वराज विद्वान
- मंत्री: सतीश लखेड़ा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट, दीपिका बोहरा, नेहा जोशी, गुंजन सुखीजा, निर्मल मेहरा, गौरव पांडे
मोर्चा अध्यक्ष
- महिला मोर्चा – रुचि चौहान भट्ट
- किसान मोर्चा – महेंद्र सिंह नेगी
- ओबीसी मोर्चा – नेत्रपाल मौर्य
- एससी मोर्चा – बलवीर घुनियाल
- एसटी मोर्चा – डॉ. प्रेम सिंह राणा
- अल्पसंख्यक मोर्चा – अनीस गौड़
अन्य जिम्मेदारियां
- प्रदेश कोषाध्यक्ष – पुनीत मित्तल
- सह-कोषाध्यक्ष – साकेत अग्रवाल
- कार्यालय सचिव – जगमोहन रावत
- मुख्य प्रवक्ता – सुरेश जोशी
- मीडिया प्रभारी – मनवीर चौहान (तीसरी बार)
- आईटी संयोजक – प्रवीण लेखवार
- सोशल मीडिया संयोजक – हिमांशु सगतानी
महिला नेताओं को बड़ा स्थान
इस कार्यकारिणी में पहली बार दीप्ति रावत (महामंत्री), आशा नौटियाल (उपाध्यक्ष), डॉ. स्वराज विद्वान (उपाध्यक्ष), दीपिका बोहरा व नेहा जोशी (मंत्री) और रुचि चौहान भट्ट (महिला मोर्चा अध्यक्ष) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
नई टीम के ऐलान के बाद भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संगठन अब पूरी ताकत से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटेगा।


