बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड निकायों में तबादलों की आंधी, 31 अधिकारी इधर से उधर

उत्तराखंड निकायों में तबादलों की आंधी, 31 अधिकारी इधर से उधर

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बुधवार को नगर निकायों में 31 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में कई प्रभारी अधिकारियों को मूल पदों पर वापस भेजा गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रमुख तबादले

  • ऋषिकेश – प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत को देहरादून भेजा गया।
  • पौड़ी – ईओ शांति प्रसाद जोशी को प्रभारी सहायक निदेशक, निदेशालय नियुक्त।
  • पौड़ी – कर एवं राजस्व निरीक्षक आरडी पाठक को प्रभारी ईओ नगर पंचायत सेलाकुई।
  • लालकुआं – प्रभारी ईओ राहुल कुमार को भीमताल।
  • हल्द्वानी – प्रभारी सहायक नगर आयुक्त ईश्वर सिंह रावत को प्रभारी ईओ लालकुआं।
  • भीमताल – प्रभारी ईओ उदयवीर सिंह को खटीमा।
  • मसूरी – कर एवं राजस्व निरीक्षक विनय प्रताप सिंह को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त देहरादून।
  • गुरमीत सिंह को किच्छा से लक्सर में प्रभारी ईओ।

अन्य तबादले

  • कर एवं राजस्व अधिकारी राजेश नैथानी को पिथौरागढ़ से देहरादून।
  • सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान को नैनीताल से मुनि-की-रेती।
  • ईओ संजय कुमार को टिहरी से पौड़ी।
  • हरिद्वार निगम के प्रधान सहायक वासुदेव डंगवाल को प्रभारी ईओ टिहरी।
  • काशीपुर के वरिष्ठ सहायक कैलाश चंद्र पटवाल को प्रभारी ईओ गदरपुर।
  • प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल को देहरादून से काशीपुर।
  • प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजय प्रताप चौहान को मूल पद कर एवं राजस्व अधिकारी, देहरादून।
  • प्रभारी ईओ सुरेंद्र कुमार (भगवानपुर) को मूल पद सफाई निरीक्षक, नैनीताल।
  • प्रभारी ईओ अंकित राणा (भगवानपुर) को स्वर्गाश्रम जोंक।
  • ईओ मौ. यामीन को बागेश्वर से दिनेशपुर।
  • प्रभारी ईओ सुभाष कुमार (शिवालिकनगर) को मूल पद कनिष्ठ सहायक, खटीमा।
  • कर एवं राजस्व निरीक्षक तारिक खान (मंगलौर) को प्रभारी ईओ शिवालिकनगर।
  • प्रभारी ईओ दीपक शुक्ला (खटीमा) को केलाखेड़ा।
  • राकेश कोटिया (केलाखेड़ा) को प्रभारी ईओ सितारगंज।
  • ईओ प्रतिभा कोहली (सितारगंज) को जसपुर।
  • प्रभारी सहायक नगर आयुक्त संजय दत्त कापड़ी (काशीपुर) को घनसाली।
  • प्रभारी ईओ दीपक शर्मा (दिनेशपुर) को स्वर्गाश्रम जोंक।
  • वरिष्ठ सहायक भरत पंवार (रुद्रप्रयाग) को प्रभारी ईओ गुप्तकाशी।
  • प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगाली (श्रीनगर) को ईओ नंदानगर।
  • प्रभारी ईओ सुशील बहुगुणा (घनसाली) को वरिष्ठ सहायक रुद्रप्रयाग।

तीन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त

  • भगवंत सिंह बिष्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी – नगर पंचायत पिरान कलियर से हटाकर मूल विभाग भेजा गया।
  • मो. कामिल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (आईटीआई हरिद्वार) – ईओ के लिए लाई गई प्रतिनियुक्ति समाप्त।
  • भूपेंद्र प्रकाश जोशी, सहायक विकास अधिकारी (उद्यान सचल दल, लोहाघाट) – प्रतिनियुक्ति समाप्त।

कुल मिलाकर, इस तबादला सूची में कई जगह प्रभारी व्यवस्था बरकरार रखी गई है, वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मूल पदों पर लौटा दिया गया है।