बिग ब्रेकिंग: भाजपा ने की जिला पदाधिकारियों की घोषणा, तीन जिलों की लिस्ट रोकी

भाजपा ने की जिला पदाधिकारियों की घोषणा, तीन जिलों की लिस्ट रोकी

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार उत्तराखंड के संगठनात्मक जिलों में पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 19 में से 16 जिलों में पदाधिकारी नियुक्त कर दिए हैं, जबकि चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों की सूची अभी रोकी गई है।

बीजेपी ने हाल ही में महेंद्र भट्ट को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद से ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिला स्तरीय पदाधिकारी की घोषणा का इंतजार हो रहा था। पंचायत चुनाव पुरानी टीम के दम पर लड़े गए थे, और कहा गया था कि चुनाव के बाद संगठन में बदलाव किए जाएंगे।

पंचायत चुनाव में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। सत्ता और राजनीतिक जोड़-तोड़ के दम पर बीजेपी ने ज्यादातर बोर्ड तो अपने पक्ष में कर लिए, लेकिन कई जगहों पर पार्टी को स्थानीय विरोध का सामना भी करना पड़ा। अब जबकि जिला स्तर पर पदाधिकारी घोषित कर दिए गए हैं, प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा का इंतजार अभी भी जारी है।