वीडियो: भूस्खलन से भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे बंद

भूस्खलन से भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे बंद

चमोली। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग लाता गांव के पास अचानक भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। भूस्खलन से सड़क पर मलबा और पत्थर आ जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

देखें वीडियो:-

हाईवे बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों की आवाजाही और आपूर्ति प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनरी मौके पर भेजी है। अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और जल्द ही यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।