उत्तराखंड में IFS अधिकारियों के बम्पर तबादले
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आईएफएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों से विभागीय जिम्मेदारियां बदलकर नए अधिकारियों को दी गई हैं।
प्रमुख बदलावों में अपर सचिव कहकशां नसीम को जलागम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उनकी जगह कल्याणी को अपर सचिव वन और यमुना सर्कल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समीर सिन्हा कैंपा की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
रंजन कुमार मिश्रा से वन संरक्षण नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है, जबकि एसपी सुबुद्धि को प्रमुख वन संरक्षक वन संरक्षण नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
सुशांत पटनायक को वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तेजस्विनी पाटिल को मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना और कुमाऊं चीफ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संजीव चतुर्वेदी को निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी बनाया गया है। धीरज पांडे गढ़वाल चीफ होंगे।
वन सर्किल स्तर पर भी कई तबादले हुए हैं।
- नीतीश मणि त्रिपाठी को CF साउथ सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि टीआर बीजू लाल को सदस्य सचिव जैव विविधता बोर्ड भेजा गया है।
- पंकज कुमार को वन संरक्षक अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है।
- चंद्रशेखर जोशी उत्तरी कुमाऊं के प्रभारी वन संरक्षक बनाए गए हैं।
डीएफओ स्तर पर भी बड़े बदलाव हुए हैं
- आकाश गंगवार को नैनीताल डीएफओ बनाया गया है।
- वैभव कुमार को हरिद्वार से चकराता भेजा गया है।
- स्वप्निल को हरिद्वार का डीएफओ बनाया गया है।
- दिगांथ नायक को नरेंद्र नगर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जीवन मोहन को लैंसडाउन भेजा गया है।
- अभिमन्यु को गढ़वाल का डीएफओ बनाया गया है।
- सर्वेश कुमार को केदारनाथ डीएफओ,
- ध्रुव सिंह मार्तोलिया को रामनगर डीएफओ,
- तरुण एस को कालागढ़ का डीएफओ (राहुल मिश्रा से जिम्मेदारी वापस),
- आदित्य रन को बागेश्वर का डीएफओ,
- रजत सुमन को रुद्रप्रयाग का डीएफओ नियुक्त किया गया है।
अन्य तबादलों में
- महातिम यादव को उपवन संरक्षक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क
- प्रणाली रमेश को उपवन संरक्षक वन संरक्षण
- नरेश कुमार को अपर प्रमुख वन संरक्षक जाएका की जिम्मेदारी दी गई है।
- इन तबादलों के साथ उत्तराखंड के वन विभाग में प्रशासनिक ढांचा नया रूप ले चुका है।