बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जजों का तबादला, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जजों का तबादला, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य में बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश दिए हैं। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कई जिलों में सिविल जजों और मजिस्ट्रेटों की नियुक्तियां बदली गई हैं।

इस क्रम में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी और चमोली सहित कई जिलों में जजों के पदों का पुनर्विन्यास किया गया है।

  1. इंदु शर्मा – तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर → नियुक्त: द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर।
  2. नेहा कुशावाहा – अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल → स्थानांतरित, उनकी जगह अभिषेक कुमार श्रीवास्तव नियुक्त (सचिव, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल)।
  3. नीरज कुमार – चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर → नियुक्त: तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर।
  4. रवि रंजन – अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी (नैनीताल) → नियुक्त: अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल।
  5. बीनू गुलयानी – सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल → नियुक्त: अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), रुड़की (हरिद्वार)।
  6. शमा परवीन – पंचम अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर → नियुक्त: चतुर्थ अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर।
  7. रमेश चंद्र – सिविल जज (जूनियर संभाग), देहरादून → पदोन्नत: सिविल जज (वरिष्ठ संभाग)।
  8. मीनाक्षी शर्मा – सिविल जज (जूनियर डिविजन), पुरोला (उत्तरकाशी) → पदोन्नत: सिविल जज (सीनियर डिविजन)।
  9. शालिनी दादर – सिविल जज (जूनियर डिविजन), भिकियासेन (अल्मोड़ा) → नियुक्त: सिविल जज (जूनियर डिविजन), उत्तरकाशी।
  10. सांची अग्रवाल – अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन), बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) → नियुक्त: सिविल जज (जूनियर डिविजन), डोईवाला (देहरादून)।
  11. शुभांगी गुप्ता – न्यायिक मजिस्ट्रेट-2, हल्द्वानी (नैनीताल) → नियुक्त: न्यायिक मजिस्ट्रेट-1, हल्द्वानी (नैनीताल)।
  12. आशीष तिवारी – सिविल जज (जूनियर डिविजन), रुड़की (हरिद्वार) → नियुक्त: अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन), खटीमा (ऊधमसिंह नगर)।
  13. अवंतिका सिंह चौधरी – प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन), रुड़की (हरिद्वार) → नियुक्त: सिविल जज (जूनियर डिविजन), रुड़की (हरिद्वार)।
  14. विवेक शर्मा – द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन), देहरादून → नियुक्त: सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन), पुरोला (उत्तरकाशी)।
  15. उपाधी सिंघल – द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन), रुड़की (हरिद्वार) → नियुक्त: प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन), रुड़की (हरिद्वार)।
  16. इशांक – तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन), देहरादून → नियुक्त: प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन), देहरादून।
  17. हिना कौसर – चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिविजन), देहरादून → नियुक्त: द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन), देहरादून।

साथ ही, हाईकोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चमोली को निर्देश दिया है कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कर्णप्रयाग के न्यायालय में नियमित पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति होने तक प्रतिमाह एक सप्ताह के लिए वहां कैम्प कोर्ट आयोजित करें। हाईकोर्ट के इस आदेश से प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है।