LIC ने खोला नौकरी का पिटारा। 350 पदों पर निकाली बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Latest Job Update 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) जनरलिस्ट भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 350 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक चलेगी।
वेतन और भत्ते
- चयनित उम्मीदवारों को ₹88,635 से ₹1,69,025 पे-स्केल मिलेगा।
- भत्तों समेत प्रारंभिक स्तर पर लगभग ₹1.26 लाख प्रति माह वेतन होगा।
योग्यता और आयु सीमा
- उम्मीदवार को किसी भी विषय से स्नातक पास होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है (01 अगस्त 2025 तक)।
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
भर्ती विवरण
- कुल पद: 350
- अनारक्षित (UR): 142
- ओबीसी: 91
- एससी: 51
- एसटी: 28
- ईडब्ल्यूएस: 38
- PwBD: 20
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा
- प्रीलिम्स परीक्षा (3 अक्टूबर 2025)
- मेन परीक्षा (8 नवंबर 2025)
- इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट
आवेदन शुल्क
- SC / ST / PwBD: ₹85 + चार्जेस
- अन्य सभी उम्मीदवार: ₹700 + चार्जेस
आवेदन कैसे करें?
- 1. LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
- “Recruitment of AAO (Generalist) 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- New Registration करके नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
Description | Link |
---|---|
LIC AAO जनरलिस्ट भर्ती 2025 अधिसूचना | Download |
LIC AAO जनरलिस्ट भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन करें | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | licindia.in |