शर्मनाक: दून में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, कैफे कर्मचारी गिरफ्तार

दून में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, कैफे कर्मचारी गिरफ्तार

देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में 26 वर्षीय दिव्यांग युवती से कैफे में काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता दोनों पैरों और एक हाथ से दिव्यांग है तथा बोलने में असमर्थ है। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब वह घर पर अकेली थी।

पीड़िता के पिता के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे वह दवाई लेने दून अस्पताल गए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे लौटने पर दरवाजे खुले मिले और बेटी रोती हुई मिली। इशारों और लिखकर उसने बताया कि एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी ने विशेष जांच टीम का गठन किया। जांच में आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अजय राय, कैफे कर्मचारी, के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।