बिग ब्रेकिंग: देहरादून में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश, 14 मार्ग बंद। गंगा का जलस्तर खतरे के करीब

देहरादून में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश, 14 मार्ग बंद। गंगा का जलस्तर खतरे के करीब

Weather Update: देहरादून जनपद की सभी तहसीलों सहारनपुर, ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर, कालसी, चकराता, त्यूनी में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा दर्ज हुई। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 25°C रहा।

यह भी देखें:-

मुख्य वर्षा आंकड़े (मिमी)

  • चकराता: 2.3
  • कालसी: 15.0
  • त्यूनी: 29.3
  • मसूरी: 42.4
  • मोडमपुर: 67.8
  • जौलीग्रांट: 22.0

नदियों का जलस्तर (सुबह 6 बजे)

  • गंगा (त्रिवेणी घाट): 339.17 मीटर (खतरे का स्तर 340.50 मीटर)
  • यमुना (वाकमाथा): 454.60 मीटर
  • टौंस (त्योंस) नदी: 631.66 मीटर (खतरे का स्तर 644.75 मीटर)

सड़क मार्ग की स्थिति

कुल 14 मार्ग अवरुद्ध हैं, जिन्हें आज दिनभर में खोलने की संभावना है।

  • राष्ट्रीय राजमार्ग: 12 में से 0 बंद
  • राज्य मार्ग: 19 में से 0 बंद
  • मुख्य जिला मार्ग: 3
  • अन्य जिला मार्ग: 105 में से कई प्रभावित

मुख्य बंद मार्ग

  • लांघा–मटोगी, बाढ़वाला–जुडो, पास्ता–बलानी
  • मौलधार–सेरकी सिल्ला, सहस्त्रधारा–ग्रामासारी
  • पुरुकुल–किमाड़ी, मालदेवता–मैसवाड़
  • सहस्त्रधारा–सरोना, सोबा–अखण्डवाली
  • भौगपुर–इंवारना, धारकोट–लड़वाकोट
  • सिरवालगढ़, चयपुर–कुमाल्डा

बिजली और पानी की आपूर्ति

  • बिजली: सुचारू
  • पेयजल: सुचारू, 15 जून से अब तक मिली 101 शिकायतों में से 99 का निस्तारण, 2 पर कार्यवाही जारी।

जलभराव

  • 15 जून से अब तक 81 स्थानों पर जलभराव की शिकायतें, वर्तमान में 1 पर कार्यवाही चल रही है।

भारी वर्षा के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, रिस्पना नदी किनारे परिवारों के लिए सुरक्षित ठिकाने

भारी वर्षा के चलते देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी सविन बंसल आपदा कंट्रोल रूम से सभी तहसीलों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन की QRT टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

रिस्पना नदी किनारे राजीव नगर क्षेत्र में निवास कर रहे परिवारों के लिए प्रशासन ने एक स्थानीय गेस्ट हाउस में 15 कमरे अधिग्रहित कर लिए हैं।

यहां भोजन की व्यवस्था भी की गई है। मवेशियों को रखने के लिए पास का खाली मैदान अधिग्रहित किया गया है। जरूरत पड़ने पर नदी किनारे बसे लोगों को गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया जाएगा।

उप जिलाधिकारी (सदर) हरी गिरी ने दीपनगर क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।